गोल चौक जाम व पत्थरबाजी मामले में 12 नामजद सहित 150 अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद सूत्र किशनपुर (सुपौल) प्रखंड मुख्यालय स्थित गोल चौक पर शुक्रवार को सोनू साह की गोली म
संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित गोल चौक पर शुक्रवार को सोनू साह की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में गोल चौक जाम कर प्रदर्शन को लेकर 12 नामजद सहित करीब 150 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरडीओ अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष सुमन कुमार के संयुक्त आवेदन में कहा गया है कि सोनू की हत्या के बाद गोल चौक को जाम किए जाने के बाद समझाने पर नहीं मानने के बाद इस बात की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे एसडीओ मनीष कुमार एवं डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश के पहुंचने पर स्वजन से वार्ता कर समुचित कानूनी कार्रवाई तथा विभागीय नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया। वरीय पदाधिकारी द्वारा लगभग 12:00 बजे दिन से लेकर 4:00 बजे संध्या तक स्वजनों को समझाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा। कितु स्वजन आक्रोशित होकर बिना दोषी को गिरफ्तार किए जाम हटाने से मना कर दिया। तकरीबन 4:00 बजे संध्या में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल गोल चौक पर पहुंचे जहां जिलाधिकारी द्वारा भी मृतक के स्वजन एवं जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। कितु ये लोग नहीं माने एवं काफी उग्र रूप धारण कर प्रशासन पर पत्थरबाजी करने लगे और गाली-गलौज करते हुए तरह-तरह की धमकी देने लगे। तदोपरांत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पुलिस बलों के द्वारा हल्का बल प्रयोग करते हुए 15 राउंड रबर बुलेट फायरिग कर भीड़ को नियंत्रित करते हुए यातायात को बहाल कराया गया। उसी दौरान मृतक के स्वजन एवं उपद्रवियों द्वारा पदाधिकारियों एवं पुलिस बल पर पत्थरबाजी की गई। जिस क्रम में कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को चोटें आई। जिसमें सिपाही अविनाश पटेल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज पीएचसी में में कराया गया। उपद्रवियों द्वारा प्रशासन पर एक पत्थर चलाने के क्रम में सिपाही प्रमोद कुमार द्वारा 09 राउंड रबर बुलेट एवं सिपाही संजय शर्मा 06 राउंड रबर बुलेट कुल 15 राउंड रबर बुलेट भीड़ को नियंत्रित करने हेतु चलाए गए। भीड़ खत्म होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। गोल चौक के समीप जाम करने वाले व्यक्तियों की पहचान वीडियो फुटेज के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं चौकीदार के माध्यम से कराई गई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कांड संख्या 153/21 केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।