पांचवें दिन भी जारी रहा 102 एम्बुलेंस कर्मी का आंदोलन
सुपौल। 102 एम्बुलेंस कर्मी का अनिश्चितकाली हड़ताल रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिसके
सुपौल। 102 एम्बुलेंस कर्मी का अनिश्चितकाली हड़ताल रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं निजी एम्बुलेंस वालों की चांदी कट रही है। मालूम हो कि 102 एम्बुलेंस कर्मी अपनी मांगों को ले 31 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन पर हैं। उनकी मांगें है कि 102 एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी किशोर देव को सदर अस्पताल के एम्बुलेंस पर वापस लिया जाय तथा श्रम अधिनियम के तहत आठ घंटा काम लिया जाय। सभी एम्बुलेंस कर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी तथा अन्य पर्वों पर छुट्टी दी जाए। 12 महीनों से मासिक वेतन में से कर्मचारी भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा के मद में लाखों रूपये की कटौती की गई है जिसे संबंधित मद में जमा किया जाय। एम्बुलेंस कर्मचारियों का आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण बंद किया जाय। एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।