102 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने दी हड़ताल के चेतावनी
जागरण संवाददाता, सुपौल: सुपौल। सरकारी अस्पतालों में एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी मेसर्स कंसोि
जागरण संवाददाता, सुपौल:
सुपौल। सरकारी अस्पतालों में एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी मेसर्स कंसोडियम पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा.लि. एवं सम्मान फाउन्डेशन, पटना के द्वारा 102 एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी किशोर देव को हटाए जाने से जिले के अन्य 102 एम्बुलेंस कर्मी उग्र हो गए हैं। इस बाबत बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ(इंटक)के बैनर तले सभी 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संगठित हो पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा.लि. एवं सम्मान फाउन्डेशन, पटना के एचआर विभाग को एक मांग पत्र भेजा है और कहा है कि अगर मांगों की पूर्ति 30 अक्टूबर तक नहीं होती है तो जिले के सभी 102 एम्बुलेंस कर्मचार 31 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मांग में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कहा है कि 102 एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी किशोर देव को सदर अस्पताल के एम्बुलेंस पर वापस लिया जाय तथा श्रम अधिनियम के तहत आठ घंटा काम लें। सभी एम्बुलेंस कर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी तथा अन्य पर्वों पर छुट्टी दिया जाय। 12 महीनों से हमलोगों के मासिक वेतन में से कर्मचारी भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा के मद में लाखों रूपये की कटौती की गई है जिसे संबंधित मद में जमा किया जाय। एम्बुलेंस कर्मचारियों का आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण बंद किया जाय। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि किशोर देव को बिना सूचना हटा दिया गया है।