राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव
सुपौल। शरद पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय गांधी मै
सुपौल। शरद पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय गांधी मैदान परिसर में खुले आसमान के नीचे शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस दौरान देशभक्ति आधारित गीत-संगीत, खेल आदि प्रतियोगिता के उपरांत प्रसाद स्वरूप खीर वितरण किया गया। कार्यक्रम में आदित्यनाथ द्वारा अपने बौद्धिक के क्रम में में महर्षि वाल्मीकि को याद करते हुए हिन्दू धर्म संस्कृति और हिन्दू हितों की रक्षा करते हुए भारत को संगठित, सशक्त और समर्थ हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्पों को दोहराया। उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है एवं आज के दिन माता लक्ष्मी के आगमन के साथ कृष्ण लीला का शुभारंभ हुआ। कोजगरा के रूप मे आज की तिथि को हम महर्षि वाल्मीकि जयन्ती दिवस स्वरूप भी मनाते हैं। मौके पर संतोष अग्रवाल, सुमित ¨सह तोमर, रंजन कुमार, विकास, संजीव कुमार सोनू, प्रमोद, केशव, मणीकांत, बालकृष्ण, राजधर, मिथिलेश के अलावे स्थानीय स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।