मझारी गोलीकांड के विरोध में राजद करेगा आंदोलन
सुपौल। निर्मली प्रखंड क्षेत्र के मझारी पंचायत के मुखिया अर्जुन मेहता के साथ हुए दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ प्रखंड राजद ने एक सप्ताह का समय देते हुए धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है।
सुपौल। निर्मली प्रखंड क्षेत्र के मझारी पंचायत के मुखिया अर्जुन मेहता के साथ हुए दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ प्रखंड राजद ने एक सप्ताह का समय देते हुए धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। राघोपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव सहित प्रखंड के दर्जनों राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नीतीश एवं भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम होकर दिनदहाड़े लूट, हत्या, अपहरण जैसे घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दूसरी ओर राजद कार्यकर्ता रंजीत कुमार झा, विद्यानन्द सरदार, ¨बदेश्वर पांडेय, रंजीत झा, विन्देश्वरी मरिक, मधु यादव, राजेन्द्र यादव, रोजित साफी, मुस्तुफा कमाल, असगर अली, गुगली दास, संजीत दास, राजेश कुमार, शम्भू यादव, नवीन कुमार, ललन यादव, दिनेश यादव, अरुण जयसवाल, अरुण ़िखरहरी, संतोष सादा, सत्यनारायण चुनिया, अनिल चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने पीड़ित मुखिया के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।