विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड के प्रतापगंज रेलवे स्टेशन पर बनेगा दूसरा प्लेटफॉर्म, डीआरएम ने दिए निर्देश

Published: Mon, 11 May 2026 03:32 PM (IST)

डीआरएम ज्योति प्रकाश ने प्रतापगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, प्रतापगंज (सुपौल)। सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड के प्रतापगंंज रेलवे स्टेशन (Pratapganj Railway Station) का निरीक्षण डीआरएम ज्योति प्रकाश (DRM Jyoti Prakash) ने रविवार को किया।

इस क्रम में उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं रेलवे की जमीन का जायजा लिया। साथ ही स्टेशन अधीक्षक चंद्र किशोर को दिशा-निर्देश दिए।

अचानक पहुंचे डीआरएम, कर्मियों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, डीआरएम विशेष ट्रेन से अपने अधिकारियों के साथ समस्तीपुर से पूर्णिया कोर्ट जाने के क्रम में प्रतापगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। डीआरएम के अचानक पहुंचने से स्टेशन कर्मियों में हड़कंप मच गया।

प्लेटफॉर्म पर बनेगा यात्री शेड

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं रेलवे संपत्ति की स्थिति का अवलोकन किया। डीआरएम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड के साथ चार अतिरिक्त पंखे लगाने का निर्देश दिया।

साथ ही प्लेटफॉर्म पर शौचालय निर्माण कराने की बात कही। उन्होंने उखड़े हुए रैक प्वाइंट की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

जल्द बनेगा दूसरा प्लेटफॉर्म

इस दौरान स्थानीय सरपंच मजीद साफी एवं रेलवे निगरानी सदस्य उमेश गांधी ने यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म निर्माण की मांग रखी। इस पर डीआरएम ने बताया कि रैक प्वाइंट की जगह जल्द ही दूसरे प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे एवं नापी का कार्य पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान रैक प्वाइंट को स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थानांतरित किया जाएगा। डीआरएम ने स्टेशन के बाहर रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए दुकान एवं गुमटी को हटाने का भी निर्देश दिया।