विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को सुपौल के 2.72 लाख किसानों के खाते में आएगी 24वीं किस्त

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:03 PM (IST)

सुपौल के 2.72 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को मिलेगी।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी होगी।

  2. सुपौल के 2.72 लाख किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ।

  3. ई-केवाईसी और आधार सीडिंग प्रक्रियाएं पूरी करें।

जागरण संवाददाता, सुपौल। दीपावली और छठ महापर्व से पहले किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने की घोषणा की गई है।

इससे जिले के करीब 2.72 लाख किसानों को लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह राशि त्योहार के मौके पर बड़ी मदद साबित हो सकती है।

योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। रबी की खेती और घरेलू जरूरतों के बीच मिलने वाली यह सहायता किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। दीपावली और छठ से ठीक पहले किस्त जारी होने की खबर से किसानों में उम्मीद जगी है।

किसानों को त्योहार से पहले मिलेगी आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। डीबीटी के माध्यम से भुगतान होने से किसानों को राशि प्राप्त करने में सहूलियत होती है।

योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। इसके बाद से ही किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब 24वीं किस्त जारी होने की निर्धारित तिथि सामने आने से किसानों को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

किसान समय रहते पूरी कर लें जरूरी प्रक्रियाएं

किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को अपनी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी रखनी होंगी। ई-केवाईसी पूरी होने के साथ बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना जरूरी है।

इसके अलावा भूमि संबंधी अभिलेखों का सत्यापन और बैंक खाते की एनपीसीआइ मैपिंग सही रहना भी महत्वपूर्ण है। इन प्रक्रियाओं में गड़बड़ी या अधूरापन होने पर भुगतान में बाधा आ सकती है।

ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूमि सत्यापन की स्थिति जांच लें, ताकि किस्त जारी होने के बाद राशि प्राप्त करने में परेशानी न हो।

प्रखंडवार लाभुक किसानों की संख्या

प्रखंडवार लाभुक किसानों की संख्या

क्रमांक प्रखंड का नाम लाभुक किसानों की संख्या
1 बसंतपुर 3,875
2 छातापुर 41,784
3 किसनपुर 17,418
4 मरौना 31,380
5 निर्मली 10,114
6 पिपरा 24,036
7 प्रतापगंज 11,823
8 राघोपुर 21,302
9 सरायगढ़ भपटियाही 8,605
10 सुपौल 25,317
11 त्रिवेणीगंज 42,187
कुल योग 2,37,841

यह भी पढ़ें- Bihar News : पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसान करा लें फार्मर रजिस्ट्रेशन, डीएम ने लक्ष्य पूरा करने को कहा