विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसान करा लें फार्मर रजिस्ट्रेशन, डीएम ने लक्ष्य पूरा करने को कहा

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:31 PM (IST)

दरभंगा के जिलाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि सहित कृषि योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य ...और पढ़ें

फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण की समीक्षा करते डीएम व अन्य। सौजन्य जिला प्रशासन

फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण की समीक्षा करते डीएम व अन्य। सौजन्य जिला प्रशासन

HighLights

  1. डीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी का लक्ष्य पूरा करने को कहा।

  2. पीएम किसान सहित कृषि योजनाओं के लिए पंजीकरण आवश्यक।

  3. पंजीकरण हेतु विशेष कैंप लगेंगे, सूर्य घर योजना का प्रचार।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। पीएम किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी बनना महत्वपूर्ण है। ऐसे में कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन ने कवायद तेज करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कृषि विभाग के कर्मियों को फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी निर्माण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा है। उन्होंने विशेष कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण कराने और उन्हें इसकी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

पंजीकरण में तेजी लाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

बुधवार को हनुमाननगर प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी निर्माण और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि प्रखंड के सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी बनवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए विशेष कैंप लगाएं और किसानों को पंजीकरण के महत्व की जानकारी दें।

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ पर जोर

फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी का उद्देश्य किसानों का पंजीकरण कर कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। पीएम किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में पात्र किसानों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए पंजीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका पंजीकरण कराएं, ताकि कोई पात्र लाभुक छूटने न पाए।

सूर्य घर योजना का भी होगा प्रचार-प्रसार

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक पात्र परिवारों को चिह्नित कर आवेदन कराने और इच्छुक उपभोक्ताओं को प्रक्रिया में सहयोग देने को कहा।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डा. सिद्धार्थ, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा मोना ऋचा सहित कृषि एवं विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।