विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: नर्सरी के छात्र ने तीसरी कक्षा के बच्चे को मार दी गोली, बैग में पिस्टल लेकर पहुंचा था स्कूल, मचा हड़कंप

Published: Wed, 31 Jul 2024 02:12 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2024 02:29 PM (IST)

बिहार के सुपौल जिले में नर्सरी क्लास के बच्चे ने तीसरी कक्षा के छात्र को गोली मार दी। त्रिवेणीगंज के ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. गोली से घायल छात्र का अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज
  2. स्कूल संचालक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। सीतामढ़ी जिले के त्रिवेणीगंज में स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक पांच वर्षीय छात्र ने 11 वर्षीय स्टूडेंट पर गोली चला दी। गाेली लगने से छात्र गंभीर रूप से जख्मी है। उसका उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा नर्सरी का छात्र अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंचा और प्रार्थना से पहले तीसरी क्लास के एक छात्र पर गोली चला दी। गोली छात्र के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस स्कूल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हथियार लेकर भाग निकला नर्सरी छात्र का पिता

स्कूल प्रशासन के अनुसार, घटना के बाद दोनों बच्चों के स्वजन को स्कूल बुलाया गया था। घटना को लेकर बातचीत हो रही थी कि नर्सरी छात्र का पिता हथियार लेकर वहां से भाग गया। इस दौरान, उसका मैगजीन गिर गया। जिसे घायल बच्चे के परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि एक पांच-छह वर्षीय छात्र के द्वारा गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। उधर, आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया जिसे प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर हटाया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें-

पटना में शराबी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, पथराव और फायरिंग; 50 लोगों पर FIR दर्ज

सीतामढ़ी में कद्दू चोरी के विरोध पर किसान की हत्या, आंख फोड़ी; ईंट और चाकू से किया प्रहार