विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर हिरण के सींग के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, SSB ने की कार्रवाई

Published: Thu, 21 May 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर वीरपुर के शैलेशपुर चौकी के पास एक नेपाली महिला को हिरण के सींग के साथ गिरफ्तार किया।

हिरण की सींग। (जागरण)

हिरण की सींग। (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोग, वीरपुर (सुपौल)। एसएसबी 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी शैलेशपुर द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान एक नेपाली महिला को हिरण के सींग के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान सीमा क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला के थैले की तलाशी लेने पर उसमें से हिरण के सींग बरामद किए गए।

नेपाल की है महिला

जांच में बरामद सींग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित वन्यजीव से संबंधित पाए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है, जो नेपाल के सिराहा जिला अंतर्गत नगर पंचायत मिर्चैया वार्ड संख्या-03 की निवासी बताई गई है।

इस संबंध में कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं वन्यजीवों से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसएसबी लगातार सतर्कता एवं सघन जांच अभियान चला रहा है।

इसी क्रम में चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान उक्त महिला को हिरण के सींग के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बरामद हिरण के सींग तथा गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग, वीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी (सामान्य) कृष्ण कुमार सहित अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 4.24 लाख नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार