मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में एकजुटता पर विचार-विमर्श
सुपौल। राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के काया
सुपौल। राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ की मजबूती एवं एकजुटता पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामाजिक न्याय की विचारधारा वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को सशक्त करने के लिए राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ का एक प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाए। जिसकी तिथि बाद में निर्धारित करने की बात कही गई। 24 जनवरी 2019 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती में शामिल होने के लिए मिलर हाई स्कूल पटना के मैदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया। विधायक यदुवंश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अर¨वद कुमार सहनी, ई. रामसुंदर मुखिया, भोला सहनी, श्रवण कुमार मुखिया, अजय कुमार सहनी, अशर्फी मुखिया, राजेंद्र प्रसाद यादव, लक्ष्मण मुखिया, जगदीश मुखिया, विक्रम मुखिया, र¨वद्र मुखिया, महेश मुखिया, राजेश मुखिया, छाया रानी, अनोज कुमार आर्य, नीतीश कुमार, विजय कुमार यादव आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।