समस्याओं के समाधान को लेकर जवान किसान मोर्चा करेगा आंदोलन
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र स्थित लखीचंद साहु हाई स्कूल सिमराही में जवान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र स्थित लखीचंद साहु हाई स्कूल सिमराही में जवान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण पासवान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की मजबूती एवं सदस्यता पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में युवा अध्यक्ष बनाने पर भी चर्चा हुई। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही भूमिहीन दलित-महादलित को जमीन नहीं मुहैया कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार ने कहा कि पहले तो हमें दलित फिर हमें महादलित बनाया गया। अब सरकार क्या बनाएगी यह कहना मुश्किल है। आज भी भारी संख्या में कोसी की धरती पर गरीब एवं भूमिहीन हैं। सरकार पिछले 7 साल से जमीन दे रही है। लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। सरकार हम महादलित परिवार को वोट बैंक समझ रही है। भूमि नहीं होने के कारण दलित को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय जैसी महत्वाकांक्षी योजना से वंचित रखा जा रहा है। अगर किसी कारणवश शौचालय का निर्माण कर कर लिया तो समय पर शौचालय का पैसा भुगतान नहीं होता है। बहुत जल्द जवान किसान मोर्चा के बैनर तले प्रत्येक प्रखंड में भूमिहीन आक्रोश पूर्ण आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पंकज कुमार, अरुण पासवान, डोमी पासवान, किरण देवी, रामचंद्र पासवान, रामदेव चौधरी, रामचंद्र राम, बलराम देव राम, बुधनी देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, राजो देवी, प्रमिला देवी, अजय पासवान, महेंद्र पासवान, श्यामदेव सदा, वीणा देवी सहित जिला स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।