विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपौल: कोसी नदी में फिर उफान, बराज पर 1.88 लाख क्यूसेक तक पहुंचा जलस्राव; 19 फाटक खोले गए

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:52 PM (IST)

कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है, सोमवार को कोसी बराज पर जलस्राव 1.88 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया ...और पढ़ें

कोसी नदी में फिर उफान (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

कोसी नदी में फिर उफान (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

  2. सोमवार को बराज पर 1.88 लाख क्यूसेक जलस्राव दर्ज।

  3. बढ़ते जलस्तर के कारण बराज के 19 फाटक खोले गए।

संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल)। कोसी नदी के जलस्राव में एक बार फिर उतार के बाद चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। जलस्राव में बढ़ोतरी के क्रम के बीच सोमवार की शाम से रात तक कोसी बराज पर जलस्राव 1,88,875 क्यूसेक तथा बराहक्षेत्र में 1,37,375 क्यूसेक तक पहुंच गया। इसके बाद जलस्राव में कमी दर्ज की गई। 

मंगलवार की सुबह छह बजे बराहक्षेत्र में 1,09,400 क्यूसेक और कोसी बराज पर 1,84,465 क्यूसेक जलस्राव रिकार्ड किया गया। सुबह सात बजे बराहक्षेत्र में जलस्राव घटते क्रम में 1,03,250 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,81,775 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। 

जलस्राव को डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया

बराज से उक्त जलस्राव को डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया गया। सुबह आठ बजे बराहक्षेत्र में 1,01,750 क्यूसेक और कोसी बराज पर 1,74,380 क्यूसेक जलस्राव घटते क्रम में दर्ज किया गया। इसमें से 4,000 क्यूसेक पानी पश्चिमी नहर में छोड़े जाने के बाद 1,70,380 क्यूसेक जलस्राव बराज के डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया गया। 

सुबह 10 बजे बराहक्षेत्र में 99,500 क्यूसेक जलस्राव घटते क्रम में तथा कोसी बराज पर 1,66,265 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसमें से 1,62,265 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में भेजा गया। 11 बजे बराहक्षेत्र में जलस्राव घटते क्रम में 98,825 क्यूसेक रहा, जबकि कोसी बराज पर 1,66,265 क्यूसेक जलस्राव स्थिर रहा। 

बराहक्षेत्र में जलस्राव बढ़ते क्रम में 1,04,000 क्यूसेक पहुंचा

दोपहर 12 बजे बराहक्षेत्र में जलस्राव बढ़ते क्रम में 1,04,000 क्यूसेक पहुंच गया, जबकि कोसी बराज पर 1,58,695 क्यूसेक घटते क्रम में रिकार्ड किया गया। इसमें से 1,54,695 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया गया। 

दोपहर एक बजे बराहक्षेत्र में जलस्राव बढ़ते क्रम में 1,26,200 क्यूसेक तथा कोसी बराज पर 1,59,115 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसमें से 1,55,115 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में भेजा गया। दोपहर दो बजे बराहक्षेत्र में जलस्राव बढ़ते क्रम में 1,34,450 क्यूसेक रहा, जबकि कोसी बराज पर 1,59,115 क्यूसेक जलस्राव स्थिर रहा। बराज के 19 गेटों को उठाकर 1,55,115 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- बिहार में अब ड्रोन से होगी हाईटेक खेती, ट्रैक्टर से लेकर कृषि यंत्रों तक पर भारी छूट; कैसे मिलेगा लाभ?