जनता दरबार में मामले का निष्पादन
सुपौल। भूमि विवाद निराकरण को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना परिसर में शनिवार को जन
सुपौल। भूमि विवाद निराकरण को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष तथा अंचलाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कई मामले का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति से की गई। निर्मली थाना परिसर में थानाध्यक्ष दिनानाथ मंडल व भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में कई जटिल भूमि विवादों का निराकरण त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गया। भूमि विवाद के कुल 11 आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें से तीन मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आम सहमति से कर दी गई। शेष आठ मामले से संबंधित पक्षकारों को सूचना तमिला कराने का निर्देश राजस्व कर्मचारी को दिया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी रमेश गुप्ता सहित कई पक्षकार उपस्थित थे।