निरीक्षण को किशनगंज पहुंचे आइजी
किशनगंज। मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) अमित कुमार जैन रविवार
किशनगंज। मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) अमित कुमार जैन रविवार को निरीक्षण के लिए किशनगंज पहुंचे। कैपिटल एक्सप्रेस से उतरने के बाद वे एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी कुमार आशीष के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भवन से संबंधित सभी रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने जिले में कितने थानों का अपना भवन है। उससे संबंधित जानकारी भी ली। अपने निरीक्षण के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) ने नए खोले जाने वाले ओपी कार्यालय से लेकर अनुमंडल पुलिस कार्यालय तक की जानकारी ली।
इसके अलावा भवन सामान्य शाखा, लेखा शाखा के कार्यों की भी समीक्षा के साथ विभिन्न फाइलों को भी खंगाला। इस दौरान उन्होंने दीपावली और छठ पर्व के दौरान जिले की विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं आइजी ने निर्देश दिया कि भवन मरम्मती के लिए जो पैसा आवंटित है। उससे कार्य कराया जाए। हालांकि निरीक्षण के दौरान आइजी किशनगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतुष्ट दिखे। ज्ञात हो कि बिहार सरकार के पुलिस मुख्यालय की ओर से वार्षिक निरीक्षण को लेकर आईजी आधुनिकीकरण को 30 अक्टूबर तक पुलिस मुख्यालय को समर्पित करना।