कल्याणपुर में अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप
संवाद सूत्र सरायगढ़ (सुपौल) सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के कल्याणपुर गांव में एक निजी स्कूल क
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 04:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल): सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के कल्याणपुर गांव में एक निजी स्कूल के प्रांगण में अचानक अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अजगर को देखा कि उससे लोग भयभीत हो गए और इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविद कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार वहां पहुंचे तथा वन विभाग के अधिकारियों को खबर किया। वन विभाग के अधिकारी ने वहां पहुंचकर काफी देर के प्रयास के बाद आखिरकार अजगर को पकड़ा और उसे अपने साथ ले गए। स्थानीय मुखिया नीलम मेहता, प्रो. सूर्यनारायण मेहता सहित कुछ अन्य लोगों ने बताया कि दिन होने के कारण अजगर को वन विभाग के अधिकारी पकड़ कर ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें