Move to Jagran APP

समृद्धि की कामना के साथ जगमग दीपों के बीच मनी दिवाली

सुपौल। प्रकाश पर्व दीपावली संपूर्ण जिले में उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। अंधकार पर प्रका

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 11:51 PM (IST)
समृद्धि की कामना के साथ जगमग दीपों के बीच मनी दिवाली
समृद्धि की कामना के साथ जगमग दीपों के बीच मनी दिवाली

सुपौल। प्रकाश पर्व दीपावली संपूर्ण जिले में उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। अंधकार पर प्रकाश के विजय के इस पर्व ने रंग-बिरंगी छटा बिखेरी। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। परंपरा के अनुसार दीपावली से पूर्व ही लोगों ने अपने घर, दुकान आदि की सफाई व रंगाई की। जिला मुख्यालय में भी बुधवार को लोगों ने अपने घर व दुकान को सजाकर रंग-बिरंगी रोशनियां जलाई और जगमग माहौल में मां लक्ष्मी की अराधना कर यश, धन व समृद्धि की कामना की। देर रात तक आतिशबाजी का भी दौर चलता रहा। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी का आनंद लिया। जिले में कई जगह मां लक्ष्मी व काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना भी की गई।

loksabha election banner

वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय समेत आसपास के इलाके में हर्षोल्लास पूर्ण मनाया गया दीपों का पर्व दीपावली। ज्योति पर्व के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों के बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल रही। बच्चों के उत्साह में कहीं से कोई कमी दिखाई नहीं दी। लोगों ने बड़े-बुजुर्गो से आशीर्वाद लेने और एक दूसरे के घर जाकर बधाई देने की परंपरा को कायम रखा।

सरायगढ़-भपटियाही में दीपों का पर्व दीपावली प्रखंड के विभिन्न जगहों पर श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भपटियाही बाजार, स्टेशन चौक, सरायगढ़, अंदौली बाजार, लालगंज बाजार, कोढ़ली बाजार, चांदपीपर, रामनगर, छिटही सहित अन्य जगहों पर दुकानदारों ने आकर्षक सजावट की। दीपावली को लेकर गांवों में भी लोगों ने साफ-सफाई कर दीप जलाया।

राघोपुर में दीपों का पर्व दीपावली प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। प्रखंड अंतर्गत वायसी काली मंदिर में दीपावली के अवसर पर मां काली की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर बच्चे रंगारंग आतिशबाजी कर बेहद खुश नजर आ रहे थे।

किशनपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने दीप जलाकर घरों की सजावट की। दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में लक्ष्मी पूजन कर आर्थिक संकट से उबारने की कामना की।

छातापुर में प्रखंड के तमाम जगहों पर दीपावली शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, चकला काली मंदिर सहित लालपुर आदि गांवों में काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। घरों व प्रतिष्ठानों में लोगों ने माता लक्ष्मी की अराधना की।

प्रतापगंज में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। मां लक्ष्मी की अराधना में लोग जहां लीन रहे वहीं आतिशबाजियों का दौर भी चलता रहा।

त्रिवेणीगंज में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से संपन्न हो गया। लोगों ने अपने घरों की साफ सफाई की और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा अराधना भी भक्तिभाव से की। बड़ेरवा चंपावती स्थान व बघला स्थित मवेशी हाट में प्रतिमा स्थापित कर मां काली की पूजा अर्चना की गई।

पिपरा बाजार में दीपों का त्यौहार दीपावली हर्षोल्लास के से मनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक आतिशबाजी का दौर भी चलता रहा।

निर्मली व मरौना में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर निर्मली व मरौना में कई जगहों पर लक्ष्मी व काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है।

लौकहा बाजार क्षेत्र में दीपावली का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हो गया। एकमा, परसौनी व झहुरा में माता लक्ष्मी की पूजा भव्य आयोजनों के बीच की गई। कई जगह काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.