विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपौल के दीपांशु ने यूजीसी नेट में लहराया परचम, बिना कोचिंग घर पर पढ़ाई कर पाई सफलता

Published: Mon, 31 Aug 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

पत्रकार आरसी मेहता के पुत्र दीपांशु कुमार ने यूजीसी नेट परीक्षा में 99.85 परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल कर रतनपुर और सुपौल का मान बढ़ाया है।

दीपांशु कुमार। (फाइल फोटो)

दीपांशु कुमार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दीपांशु कुमार ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता पाई।

  2. इतिहास विषय में 99.85 परसेंटाइल स्कोर किया।

  3. घर पर सेल्फ स्टडी से हासिल की यह उपलब्धि।

संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल)। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर निवासी पत्रकार आरसी मेहता के पुत्र दीपांशु कुमार ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उनके सफल होने पर स्वजन, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने इतिहास विषय में सफलता हासिल की है। उनका परसेंटाइल स्कोर 99.85 है। दीपांशु ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर नियमित रूप से सेल्फ स्टडी के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की।

सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई के प्रति निरंतरता और मेहनत बनाए रखी। उनका कहना है कि सफलता के लिए लगन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति लगातार प्रयास जरूरी है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं परिवार के सभी सदस्यों को दिया। बताया कि परिवार के लोगों ने पढ़ाई के दौरान हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया और हर संभव सहयोग किया।

इसी प्रोत्साहन की बदौलत वह अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहे। लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर दीपांशु ने मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के पीयूष ने किया कमाल, यूजीसी नेट-JRF परीक्षा में हासिल किया 99.71 पर्सेंटाइल