कोसी नदी में डूबने से बालक की गई जान
सुपौल। नदी थाना क्षेत्र स्थित घोघरड़िया पंचायत के मेनहा गांव के वार्ड 6 निवासी लखेंद्र सदा के च
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM (IST)
सुपौल। नदी थाना क्षेत्र स्थित घोघरड़िया पंचायत के मेनहा गांव के वार्ड 6 निवासी लखेंद्र सदा के चार वर्षीय पुत्र की मौत कोसी नदी में डूबने से हो गई। जानकारी अनुसार घोघरड़िया पंचायत के मेनहा गांव निवासी लखेंद्र सदा कोसी नदी के तबाही की वजह से सिकरहट्टा मझाड़ी निम्न बांध पर तुलसियाही के नजदीक घर बना कर सपरिवार अपना गुजर बसर कर रहा है। शनिवार दिन में करीब 12 बजे उसका चार वर्षीय पुत्र राजन कुमार कोसी नदी के किनारे खेल रहा था कि अचानक पैर फिसल जाने से कोसी नदी की धारा में बह गया। ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर शव को बरामद किया गया। घटना की पुष्टि नदी थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्र ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें