Move to Jagran APP

लीड.. अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ने की प्रवृति होना बड़ी बात : विजेन्द्र

जेनरल सेक्रेटरी ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन दिल्ली शेखरण सहाली ने कहा कि भ्रष्टाचार की शुरूआत संविधान निर्माण के साथ ही प्रारंभ से ही हुआ है। संविधान में गांव-किसान की उपेक्षा की गई है। हमारी अदूरदर्शी नीतियों से बनाया गया संस्थागत भ्रष्टाचार अब खतरनाक बन चुका है। भ्रष्टाचार अधिक वहीं पनपता है जो लोग बर्दाश्त करने वाले ज्यादे होते हैं। भ्रष्टाचार अब संस्थागत से निकलकर व्यक्तिगत स्तर पर चल रहा है जिसे संभल कर रणनीति के तहत आरटीआई और लोक शिकायत को हथियार बना कर लड़ने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:15 AM (IST)
लीड.. अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ने की प्रवृति होना बड़ी बात : विजेन्द्र

पूर्णिया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय वीर लोरिक महोत्सव 2020 का शुभारंभ रविवार को हरदी दुर्गा स्थान लोरिक धाम में किया गया।

loksabha election banner

महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर उर्जा मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पर ढेर सारे ऐतिहासिक धरोहर विद्यमान हैं। जरूरत है उन्हें जागृत करने की। जात-पात और धर्म-संप्रदाय से आदमी बड़ा नहीं होता। आदमी अच्छे कर्मो से बड़ा होता है। अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ने की प्रवृति होना एक बड़ी बात है। जो वीर लोरिक में थी। लोरिक ने अन्याय व जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया। बोले कि महापुरूषों का याद भर कर लेने से काम नहीं चलेगा। बल्कि उनकी कथनी और करनी का अनुसरण करना होगा। मंत्री ने कहा कि लोरिक के पुरूषार्थ को आत्मसात करें, आने वाली पीढ़ी को उर्जावान व ज्ञानवान बनावें तब जाकर महोत्सव की सार्थकता होगी। अपने संबोधन में उन्होंने बढ़ते बिहार की भी चर्चा की। बोले कि अमीर परिवार में दीमक लग गया है और अब गरीब लोग आगे बढ़ रहे हैं। बांस जो 15-20 रुपये में बिकता था अब 125-150 रुपये में बिकता है। इससे किसानों को फायदा मिल रहा है। इस दौरान विधान परिषद के कार्यकारी सभापित मु. हारूण रसीद ने आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी और आभार जताया। बोले कि नई पीढ़ी वीर लोरिक के बारे में नहीं जानती थी। केवल नाच-गाना देख कर ही लोरिक की जीवनी सुन पाती थी। कहा कि लायक संतान के कार्यो के याद करने तथा आने वाली पीढ़ी को उनके अच्छे कार्यो से अवगत कराने के लिए ही महोत्सव का आयोजन किया जाता है। वीर लोरिक ने महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय व जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई। नई पीढ़ी को इससे सीख लेनी चाहिए।

वीर लोरिक ने यूपी से हरदी आकर अन्याय के खिलाफ लड़ी लड़ाई

अपने संबोधन में सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि वीर लोरिक ने यूपी से आकर हरदी में अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, समाज को नई दिशा दी। इसके लिए उन्हें नमन तो करना ही चाहिए। सरकार ने पहल की और वीर लोरिक का महोत्सव हरदी में मनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने लोगों से लोरिक के बताए पद चिह्नों पर चलने की अपील की। अपने संबोधन में विधायक यदुवंश कुमार यादव ने मां वन देवी दुर्गा एवं शक्ति के उपासक वीर लोरिक को नमन करते लोरिक को मानने व जानने वाले तपेश्वरी प्रसाद मंडल, सुमरित मंडल तथा लोरिक के इतिहास को शब्दों में पिरोने वाले प्रो. लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव को नमन किया। आगुन्तकों का स्वागत जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार सिन्हा, रामकुमार राय, डॉ. अमन कुमार, नागेन्द्र नारायण ठाकुर, रामचन्द्र यादव, अमर कुमार चौधरी, डॉ. दयानंद भारती, रासबिहारी यादव, जगदीश प्रसाद यादव, हृदय नारायण मुखिया, युगल किशोर अग्रवाल, श्रीनिवास सिंह सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय गणमान्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.