छठव्रतियों को नहीं हो कोई असुविधा पूरा रखें ध्यान
सुपौल: जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव, पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी ने शुक्रवार को एसडीओ कयूम अंसा
सुपौल: जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव, पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी ने शुक्रवार को एसडीओ कयूम अंसारी, नप के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार, डीएसपी विद्यासागर के साथ जिला मुख्यालय के 20 पोखरों का निरीक्षण किया तथा नप के कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। साफ-सफाई अथवा अन्य वजहों से किसी की भी आस्था को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में ही गांधी मैदान स्थित पोखर सौंदर्यीकरण की योजना की विस्तृत जानकारी नप के कार्यपालक पदाधिकारी से ली।
छठ की तैयारी के बाबत जानकारी देते जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर नदियों तालाबों एवं नहरों के घाटों पर श्रद्धालुओं, छठ व्रतियों एवं इनके परिवार के सदस्यगणों तथा इस्ट मित्रों की भारी भीड़ होती है। छठ पूजा के दौरान लोगों के नदियों तालाबों में डूबने की आशंका बनी रहती है। कभी-कभी अफवाह के कारण भीड़ अनियंत्रित होने से भी भगदड़ होने की संभावना बनी रहती है। कोसी नदी के किनारे अवस्थित घाटों पर विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। वर्तमान में देश में आतंकवादियों, उपद्रवी तत्वों के द्वारा भी भीड़ भाड़ के स्थानों पर विधि व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थिति में छठ पर्व के अवसर पर जिला अंतर्गत विभिन्न घाटों पर सतर्कता मूलक कार्रवाई अपेक्षित है। सभी थानाध्यक्षों से विभिन्न घाटों का सत्यापन कराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था,विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी थाना में पूर्व से सशस्त्र बल, पुलिस लाठी बल, महिला लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। छठ पर्व के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई है।