विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों के बीच घुसी बेकाबू कार, 5 की मौत और 1 घायल

Published: Tue, 25 Aug 2026 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2026 10:00 PM (IST)

सुपौल के पिपरा प्रखंड में मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों के बीच एक बेकाबू कार घुस गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके हो गई।

सुपौल में सड़क हादसा।

सुपौल में सड़क हादसा।

HighLights

  1. पिपरा प्रखंड के कटैया में हुआ दर्दनाक हादसा।

  2. मंदिर के समीप कीर्तन कर रहे थे श्रद्धालु।

  3. अनियंत्रित कार घुसने से 5 की मौत, 1 घायल।

जागरण संवाददाता, सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया गोठ में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 1 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

एनएच-327ई स्थित सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग के किनारे कटैया चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में झूलन पर्व के अवसर पर ग्रामीण कीर्तन-भजन कर रहे थे।

इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार श्रद्धालुओं के बीच जा घुसी। कार की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में कटैया पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी सुरेंद्र यादव, वार्ड संख्या 12 निवासी तिलाई दास तथा राजू दास शामिल हैं, वहीं दो और लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेजा।

SUPAUL ROAD ACCIDENT (4)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर के समीप श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। कुछ दूरी पर उसने कार को एक गैरेज में घुसा दिया। संयोग से उस समय गैरेज में संचालक और कर्मचारी मौजूद नहीं थे। इससे वहां एक और बड़ा हादसा होने से टल गया।

SUPAUL ROAD ACCIDENT (4)

घटना के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण दोषी चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस के साथ सदर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कटैया गोठ में मातम पसरा हुआ है। पुलिस घटना के कारणों और चालक की पहचान को लेकर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार: चकाई-देवघर मार्ग पर सड़क हादसा, कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटने से 16 श्रद्धालु घायल