घर-घर पहुंचाये जाएंगे भाजपा की नीति व सिद्धांत
फोटो फाइल नंबर-5 एसयूपी-6 कैप्शन-बैठक में पूर्व विधायक व पार्टी कार्यकर्ता जागरण संवादद
सुपौल : पार्टी में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय व्यापार संघ में नगर अध्यक्ष बलराम कामत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आगाज वंदे मातरम् गान से हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि भाजपा हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है। जब भी मौका मिला है हमेशा कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने का काम महज एक भाजपा पार्टी ने की है। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बना कर पार्टी के संदेशों को प्रत्येक घर व प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। इस कार्य में युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो वर्षो के कार्यकाल को देख आज युवा पीढ़ी उत्साहित होकर पार्टी में कार्य करना चाहती है। यही युवा पीढ़ी आगे चल कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संगठन का विस्तार कर पार्टी के सिद्धांतों को घर-घर पहुंचाना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासात्मक कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में श्री मोदी ने आम-आवाम से जुड़े कई योजनाओं को लागू कर देश के विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। बैठक में जिला महामंत्री रणधीर ठाकुर, सज्जन ठाकुर, महेश देव, विमलेन्द्रु ठाकुर, राजधर यादव, मिथिलेश यादव, राजेश सिंह, कारो देवी, कौशल सिंह, राजीव सिंह, रामलखन मेहता, निशांत केतु, नंदी देवी, आशिष मिश्रा, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद थे।