शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चला रही भाजपा
किशनगंज : संगठन को मजबूत करने व नए मतदाताओं को साथ जोड़ने के मकसद से भाजपा शिविर लगाक
किशनगंज : संगठन को मजबूत करने व नए मतदाताओं को साथ जोड़ने के मकसद से भाजपा शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चला रही है। शनिवार को शहरी क्षेत्र में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद ने गांधी चौक पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। यह सभी समुदाय के लोगों का ध्यान रखते हुए कल्याणकारी योजनाएं बनाती है। जिससे कि देश में रहने वाले सभी लोगों का विकास समयानुसार हो सके।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरूआत एतिहासिक गांधी चौक से की गई है। जिला में 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के अंतर्गत सड़क पर आने जाने वाले लोगों को उनकी स्वेच्छा के आधार पर भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस क्रम में राहगीर, दुकानदार, रिक्शा चालक, टोटो चालक, साइकिल और बाइक चालक को सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह गांधी चौक से निकल कर नेमचंद रोड, फल चौक, भगतटोली रोड, सौदागर पट्टी, धर्मशाला रोड, महावीर मार्ग होता हुआ धर्मगंज चौक पहुंचा। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. सचिन प्रसाद, हरिराम अग्रवाल, सुबोध माहेश्वरी, गौतम पोद्दार, अजय गुप्ता, संजय उपाध्याय, प्राण चौहान, पंकज कुमार साहा उर्फ मानू, कालू सरकार, शंकर गुप्ता, विक्रम पासवान, नारायण चौधरी, लक्ष्मी साहनी, अरूण मजुमदार, अभिनव मोदी, मनोज मजुमदार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।