विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में अब 7 दिन में नपेगी जमीन, 14 दिन में मिलेगी रिपोर्ट; ऑनलाइन होगा आवेदन

Published: Fri, 17 Apr 2026 03:57 PM (IST)

Bihar Jamin Mapi Online: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सुपौल सहित सभी जिलों में जमीन मापी प्रक्रिया को पूरी ...और पढ़ें

बिहार में जमीन मापी हुई ऑनलाइन। (सांकेतिक फोटो)

बिहार में जमीन मापी हुई ऑनलाइन। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. जमीन मापी प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन हुई।

  2. 7 दिनों में मापी, 14 दिनों में रिपोर्ट पोर्टल पर।

  3. अपर समाहर्ता करेंगे ऑनलाइन मापी प्रक्रिया की निगरानी।

जागरण संवाददाता, सुपौल। जमीन मापी की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में सुपौल समेत सभी जिले को आदेश जारी किया है।

आदेश में स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन मोड में न तो आवेदन लिया जाएगा और न ही मापी पूरी होने के बाद रिपोर्ट दी जाएगी।

यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अंचल के अमीन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे आवेदकों को अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने की समस्या से निजात मिलेगी। मापी प्रक्रिया के दौरान अमीन जियो टैग तस्वीर ऑन द स्पाट डालेंगे अन्यथा मापी प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी।

अपर समाहर्ता करेंगे निगरानी

विभाग ने मापी को 7 दिनों में और रिपोर्ट को 14 दिनों के भीतर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अपर समाहर्ता स्तर से निगरानी की जाएगी।

पिपरा सीओ उमा कुमारी ने बताया कि रैयतों को मापी के लिए अंचल कार्यालय में भाग-दौड़ करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के सातवें दिन मापी और 14 दिन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। सात निश्चय योजना के तहत भू मापी की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

रैयतों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के 3 दिन के भीतर अमीन का निर्धारण किया जाएगा। अंचल कार्यालय से चौहद्दीदार को स्वतंत्र नोटिस भेजा जाएगा। सातवें दिन अमीन मापी प्रक्रिया को पूरा करेंगे और 14 दिन रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार में पेपरलेस रजिस्ट्री की तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगी डिजिटल प्रक्रिया