पवित्रता का बंधन ही सर्वश्रेष्ठ बंधन है: बीके बबीता
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र सिमराही बाजार में
सुपौल। प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र सिमराही बाजार में शुक्रवार को भैया दूज के अवसर पर केंद्र की संचालिका बबीता बहन, क्षेत्र के प्रभारी राजयोगिनी रंजू देवी ने भाइयों को सात रंग के टीके लगाकर भैया दूज पर्व का रस्म पूरा किया। मौके पर उन्होंने कहा कि परमात्मा के संग पवित्रता के बंधन में बंधना ही सच्चा भैया दूज का संदेश है। उन्होंने भैया दूज के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहा कि इस समय परमपिता परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर हम आत्माओं को पवित्रता के बंधन में बांधते हैं। पवित्रता का बंधन ही सर्वश्रेष्ठ बंधन है। परमात्मा कहते हैं कि मेरे बच्चे तुम एक जन्म मेरे बताए मार्ग पर चलो तो मैं जन्म जन्म का बादशाही ही तुम्हें भेंट करूंगा। मौके पर वक्ताओं में केंद्र संचालिका बबीता बहन, किशोर भाई, बैद्यनाथ प्रसाद भगत, सचिन माधोगड़िया, सतीश कुमार, राजकुमार चांद, नगीना भगत, र¨वद्र भाई, वीरेंद्र भाई ने भैया दूज पर अपने उद्गार व्यक्त किए।