प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
ससूरेणुग्राम(अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत स्थित लहसनगंज बजरंगबली मंदिर प्रा
ससू,रेणुग्राम(अररिया): फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत स्थित लहसनगंज बजरंगबली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा में सैंकड़ों कुंवारी कन्या व महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा की शुरुआत लहसनगंज बजरंगबली मंदिर परिसर से शुरू होकर नयानगर, तिरसकुंड, समौल होते हुए पांच किलोमीटर दूर स्थित घोड़ाघाट स्थित परमाण नदी के डगराहा घाट पर पहुंची। जहां कलश में जल भर कर विभिन्न गांवों का पैदल भ्रमण कर कलश यात्रियों का जत्था पुन: बजरंगबली मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान डीजे, गाजे बाजे की धुन पर नाचते गाते युवा जय श्री राम का जयघोष लगाते रहे। कलश यात्रा को लेकर गांव सहित आसपास का क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य ब्रम्हदेव झा, जिप सदस्य दिलीप पटेल, मुखिया अशोक यादव, रोहित रंजन,अशोक चौधरी, बिकु ठाकुर, गणेश पासवान, बिनेश पासवान, विष्णुदेव पासवान, अमित ठाकुर, विनोद विश्वास, योगेन्द्र पासवान, राकेश मंडल, पुष्पराज भारती, कमल ठाकुर, सोनेलाल पासवान, धनंजय कुमार, नवीन ठाकुर, राहुल रंजन, नवनीत, पंसस देवानंद ऋषिदेव, लक्ष्मी मंडल आदि ग्रामीण युवक सक्रिय थे।