सामान्य प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्रों का लिया जायजा
सामान्य चुनाव प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा। संसू पलासी (अररिया
सामान्य चुनाव प्रेक्षक ने लिया मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा।
संसू, पलासी, (अररिया) : सामान्य प्रेक्षक सज्जन सिंह आर चवन ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाईस्कूल के मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ हीं मौके पर मौजूद बीडीओ अविनाश कुमार झा को कई आवश्यक निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ने शौचालय, पेयजल, बिजली, रैम्प सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात गंगझाली के बूथ नम्बर 259, कनखुदिया के बूथ नम्बर 260, 261, कलियागंज के बूथ नम्बर 245, 246, सहित अन्य मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किए। इससे पूर्व उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बीडीओ व थानाध्यक्ष ओमप्रकाश से संयुक्त रूप से प्रखंड अन्तर्गत सिकटी व जोकीहाट विधानसभा के विभिन्न मतदान पर उपलब्ध सुविधाओं, संवेदनशील व अतिसंवेदनशीलता मतदान केंद्रों की अद्यतन स्थिति, पुलिस फोर्स के ठहराव स्थल सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाने से संबंधित कई निर्देश भी दिए। मौके पर उनके साथ लाइजिनिग ऑफिसर के रूप में प्रतिनियुक्त विजय कुमार सिन्हा के अलावा प्रखंड प्रधान सहायक मो. जमील अख्तर, उमेश झा आदि मौजूद थे।