अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, दर्जन भर यात्री घायल
सुपौल। रतनपुरा थाना क्षेत्र के साहेवान गांव के निकट भीमनगर से सहरसा जा रही एक यात्रियों स
सुपौल। रतनपुरा थाना क्षेत्र के साहेवान गांव के निकट भीमनगर से सहरसा जा रही एक यात्रियों से भरी बस एनएच 106 पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिसमें करीब दर्जनभर यात्री जख्मी हो गए। भैया दूज होने के कारण नेपाल प्रभाग से अधिक संख्या में यात्री बस में यात्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में भीमनगर की तरफ से आ रही यदुवंशी कृष्ण रथ बस साहेवान के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। यात्रियों की शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को भीमनगर पीएचसी भेजा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस की बाएं तरफ की टायर ब्लास्ट करने से बस अनियंत्रित होकर साहेवान निवासी भोला मेहता के घर के पीछे गड्ढे में जा गिरी। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर अधिक धूल उड़ने के कारण हादसा हुआ है। जिस समय यह घटना हुई उस समय एनएच 106 पर काफी धूल उड़ रही थी। चालक को कुछ नहीं दिखाई देने के कारण बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। गनीमत थी कि गड्ढे में पानी कम था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद बस चालक, सहचालक एवं अन्य कर्मी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद रतनपुरा थाना के अजय कुमार ¨सह के साथ मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।