असामाजिक तत्वों पर रखें पैनी नजर
सुपौल। मुख्यालय स्थित निर्मली थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में पु
सुपौल। मुख्यालय स्थित निर्मली थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि अपराध ग्राफ को कम करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बेहद जरूरी है। इसके साथ ही किसी भी घटना की सूचना मिलते ही अविलंब घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति के मद्देनजर ससमय पहल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के मद्देनजर एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान में गति जरुरी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान उन्होंने निर्मली, कुनौली थाना व डगमारा ओपी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न काडों की समीक्षा की। इसके अलावे स्टेशन डायरी में स्वच्छता व अनुसंधान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निदेश पुलिस अधिकारियों को दिया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राज किशोर बैठा, निर्मली थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, कुनौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार, डगमारा ओपीध्यक्ष एनके निराला उपस्थित थे।