स्थानान्तरण उपरांत बीडीओ को दी गई विदाई
फोटो फाइल नंबर-22एसयूपी-11 संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्र
फोटो फाइल नंबर-22एसयूपी-11
संवाद सूत्र, राघोपुर(सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को निवर्तमान बीडीओ मनोज कुमार को बीडीओ सुभाष कुमार की अध्यक्षता एवं वीरपुर डीसीएलआर मु. इफ्तेखार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में विदाई दी गई। कार्यक्रम में उप प्रमुख सतीश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह ¨फगलास मुखिया प्रकाश यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरि प्रसाद दास सहित अन्य लोग मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए राघोपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व बीडीओ मनोज कुमार का कार्यकाल राघोपुर में चार वर्षों तक रहा। इनके समय में विधानसभा चुनाव, मुखिया चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इनकी कार्यकुशलता से प्रखंड के पंचायतों में विकास का कार्य काफी सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कमल प्रसाद यादव ने कहा कि बीडीओ के चार वर्ष के कार्यकाल में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। किसी वर्ग के लोगों को इनसे किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं रही। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डीसीएलआर ने कहा कि मनोज कुमार ने एक बीडीओ के रूप में जो राघोपुर प्रखंड में अपनी कार्यकुशलता का छाप छोड़ा है वह प्रेरणादायक है। नए बीडीओ को भी उन्हीं के रास्ते पर चलना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान बीडीओ ने सरकारी कार्यों के सफलतापूर्वक निष्पादन में सहयोग के लिए प्रखंडवासियों का आभार जताया। बीडीओ सुभाष कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरी में पदस्थापना और स्थानांतरण लगा ही रहता है। मनोज कुमार ने जो यहां विकास का काम किया है, सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। मैं भी प्रयास करूंगा कि उन्हीं की तरह मैं भी एक कुशल प्रशासक के रूप में आपलोगों की सेवा करूं। मौके पर मुखिया वैदेही देवी, पूनम पासवान, लाजवंती रूपम, जुली कुमारी मेहता, उषा देवी, बीबी समीदा, मु. तस्लीम, मंजू देवी, अनिल सरदार, तारानंद यादव, चंदेश्वर साह, ¨वदेश्वर पांडेय, मित्तन यादव, नूर आलम, बैद्यनाथ यादव, विजय यादव, ¨बदेश्वर मरीक, मु. मईउद्दीन, मु. बसीर, रामचंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।