काव्यांजलि समारोह का आयोजन
वीरपुर: भाजपा नगर मंडल द्वारा ललित नारायण सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पशुपति प्रसाद गुप्ता
वीरपुर: भाजपा नगर मंडल द्वारा ललित नारायण सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पशुपति प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में अटल जी के कविताओं का संबोधन को लेकर काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह पूरे होने पर भाजपा नेतृत्व द्वारा पूरे देश में उनकी कविताओं से सीधे जनता को जोड़ने हेतु काव्यांजलि मनाये जाने के तहत एलईडी स्क्रीन पर चिप्स के सहारे उनकी कविताओं से जनमानस को रूबरू कराया गया। मौके पर लेखानंद मिश्र, जगदीश आनंद, कमल ¨सह, प्रमोद गुप्ता, चंचल ¨सह, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, रमेश ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, राज मंडल, मोनी कुमार राउत, बालेश्वर प्रसाद ¨सह, आनंद गुप्ता, क्षेमनाथ झा, दिनेश ¨सह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।