Move to Jagran APP

भारत बंद::::::प्रखंडों में दिखा व्यापक असर, बाधित रहा आवागमन

फोटो फाइल नंबर-10एसयूपी-11,12,13,14,15 जेएनएन, सुपौल: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 12:01 AM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 12:01 AM (IST)
भारत बंद::::::प्रखंडों में दिखा व्यापक असर, बाधित रहा आवागमन

फोटो फाइल नंबर-10एसयूपी-11,12,13,14,15

loksabha election banner

जेएनएन, सुपौल: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा घोषित महागठबंधन द्वारा आयोजित भारत बंद का व्यापक असर देखा गया। जहां सुबह से बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। कई जगहों पर हाईवे को जाम कर घंटों आवागमन बाधित किया गया। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वीरपुर संवाददाता के अनुसार बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस सहित अन्य दलों के द्वारा घोषित भारत बंद के दौरान कांग्रेस, राजद समेत अन्य दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। बलुआ बाजार में टायर जलाकर एवं अवरोधक लगाकर जाम कर यातायात ठप रखा गया। मगर वीरपुर मुख्य बाजार समेत गोल चौक पर बंद का असर नहीं देखा गया। पुलिस सभी जगह मुस्तैद दिखी। समर्थकों में मुकेश कुमार पप्पू, तनवीर आलम, श्रीलाल गोठिया, कृष्ण देव यादव, बबलू यादव, कामेश्वर यादव, गणेश प्रसाद यादव, मौसम खेड़वार, मंटू मेहता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, रमेश राम, वीरेन्द्र महात्मान आदि मौजूद थे। त्रिवेणीगंज संवाददाता के अनुसार

महंगाई के विरोध में भारत बंद को लेकर सड़क पर तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता उतर आए।दुकानें बंद रही। जगह जगह अवरोधक लगा कर वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी। अनोखे रूप में उतरे नेताओ ने बैलगाड़ी पर सवार होकर पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि का विरोध जताया। बंद को लेकर सड़क पर उतरे राजद प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार, सपा के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार, कांग्रेस नेता शम्भू ¨सह, कामरेड राजेश यादव, राजू कुमार, रामदयाल यादव, अमित कुमार सहित अन्य नेता बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। निर्मली संवाददाता के अनुसार भारत बंद का निर्मली नगर में भी असर दिखाई दिया। नगर के वार्ड संख्या 12 स्थित सिपाही चौक पर सोमवार को जाप कार्यकर्ताओं ने आगजनी कर सरकार विरोधी नारे लगाए। जाम स्थल पर पुलिस पहुंचकर सड़क जाम हटाया। जाप कार्यकर्ता ने नगर के विभिन्न सड़क मार्गों पर रैली निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए लोगों को अपनी प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान करते देखे गए। छातापुर संवाददाता के अनुसार मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस, राजद, वामदल व जनअधिकार पार्टी छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकता के साथ सोमवार भारत बंद अभियान को सफल बनाया। विभिन्न दलों ने कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के नेतृत्व में मुख्यालय में सड़कों पर सुबह सवेरे निकले व विभिन्न जगहों पर चक्का जाम कर आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया। बंद को सफल बनाने में राजद के जहूर आलम, सासंद प्रतिनिधि अरविन्द कुमार यादव, कांग्रेस के सुशील कुमार मंडल, मजहरूल हक, राजद के अर¨वद यादव, विजय प्रकाश यादव, महानंद यादव, रंजीत कुमार रमण उर्फ बबलु कुसियैत, राजेश कुमार यादव, वाम दलों के रघुनंदन पासवान, महेंद्र नारायण मधुकर, धर्मदेव यादव मुखिया, सुरेंद्र यादव, बाबुलाल उरांव, जगदेव यादव, बेचन यादव आदि थे। प्रतापगंज संवाददाता के अनुसार महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा किए गए भारत बंद का व्यापक असर प्रखंड क्षेत्रों में देखने को मिला। बंद को सफल बनाने में कांग्रेस के मनोज कुमार सिन्हा, बिजय भदानी, संतोष ठाकुर, मु. हसम्तुल्ला अंसारी, मु. अकबर अली, ¨रकू चौधरी, सूरत लाल यादव, गंगा महतो, राजद के अवधेश भगत, महेन्द्र यादव, देबू पंडित, सियाराम यादव, मु. अकबर, लाल बहादुर उरांव, मु. कादिर जाप के प्रदीप बसेदार, बिजय बिराजी, सरोज कुमार पंडित, युगेश कुमार, प्रकाश पंडित, विवेक कुमार पूर्वे, अजय प्रताप पूर्वे, समीम रब्बानी, सिकेन्दर, मनोज कुमार मेहता, ऋषभ राऊत, रंजीत कारक, रवि मंडल, गंगाय महतो, जय प्रकाश सरदार, संतोष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्तागण सम्मलित थे। सरायगढ़ संवाददाता के अनुसार पेट्रोल डीजल की महंगाई सहित केंद्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ भारत बंद का सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। बंद के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित महागठबंधन में शामिल राजद तथा अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने सवेरे से नेशनल हाईवे को जाम कर दिया तथा भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। बंद में कांग्रेस के राज नारायण प्रसाद गुप्ता, महेश पांडे, सूर्यनारायण मेहता, डॉ रमेश प्रसाद यादव, तारानंद यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, मोतीराम, सावित्री देवी, जितेंद्र प्रसाद, आमोद यादव, वीरेंद्र कुमार ¨सह, बैद्यनाथ यादव, जयप्रकाश, बृज बिहारी, राजीव कुमार ¨सह सहित महागठबंधन के कई कार्यकर्ता शामिल थे। बंद समर्थकों ने एक बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पिपरा संवाददाता के अनुसार बढी कीमतों को लेकर राजद, कांग्रेस, जाप आदि दल के समर्थक कार्यकर्ताओं ने एनएच 106 जाम कर धरने पर बैठ गए। बंद का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष कारी प्रसाद यादव, जाप के नवीन कुमार यादव, कांग्रेस के जगदीश विश्वास, जाप महिला जिलाध्यक्ष रेणु भारती कर रहे थे। करजाईन संवाददाता के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद का करजाईन एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक असर देखा गया। बंद को सफल बनाने में डॉ. रमेश प्रसाद यादव, प्रवीण कुमार मिश्र, तारानंद यादव, ¨बदेश्वर मरीक, शंकर गुरुमैता, अमोद मरीक, ललन गुरुमैता, रामानंद बड़ियैत, कुशेश्वर मेहता, अशोक कुंवर, अर्जुन यादव, रमन गुरुमैता, अब्दुल मोतलीव उर्फ बेच, आदि सक्रिय थे। राघोपुर संवाददाता के अनुसार आहूत भारत बंद को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार, गणपतगंज आदि जगहों पर व्यापक असर दिखा। सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बंद को सफल बनाने में भूप नारायण यादव, ¨बदेश्वर पांडे, फिदा हुसैन, परमेश्वर ¨सह यादव, विजेंद्र यादव, रमेश यादव, राजीव जायसवाल, हरिहर यादव, नीलेश पांडे, ¨बदी सदा आदि का सहयोग रहा। कटैया-निर्मली संवाददाता के अनुसार भारत बंद का व्यापक असर सोमवार को पूरे पिपरा प्रखंड में देखा गया। बंद के चलते जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बंद को सफल बनाने में भवेश यादव, चन्द्रनारायण ¨सह, सिकन्दर यादव, महेन्द्र यादव, देवराज भारती, संजय यादव, झबर राम, महेंद्र दास, नाथो दास, रामदेव राम, गणेश राम, अमरेन्द्र कुमार, मुक्ति प्रसाद यादव, हरिनारायण यादव, प्रमोद यादव, शत्रुघन यादव, राजमोहन यादव, खुर्शीद आलम, मु. नियामत, अनिरुद्ध यादव, अशोक यादव, सचिदानंद यादव, टीआर यादव आदि शामिल थे। मरौना संवाददाता के अनुसार राजद, कांग्रेस, जाप समेत विपक्षी दलों ने निर्मली से भलुआही तक जाने वाली मुख्य सड़क को तकरीबन चार घंटे तक विभिन्न जगहों पर जाम रखा। किशनपुर संवाददाता के अनुसार राजद कांग्रेस एवं जाप कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के गोल चौक एवं सिसौनी चौक को जाम कर केंद्र एवं राज्य सरकार के जमकर नारेबाजी किया। जिससे राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद को सफल बनाने में राजद के विजय कुमार यादव, भागेश्वर कामैत, मंगल यादव, जाप के मुकेश यादव, कांग्रेस के श्याम चौधरी आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.