जनकपुर के लिए रवाना हुआ परिभ्रमण दल
करजाईन बाजार: राघोपुर प्रखंड के करजाईन मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक परिभ्रमण्
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM (IST)
करजाईन बाजार: राघोपुर प्रखंड के करजाईन मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक परिभ्रमण दल जनकपुर नेपाल के लिए रवाना हुआ। इस परिभ्रमण दल में 60 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक भी शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर यादव, अध्यक्ष अमरनाथ साह, पूर्व प्रमुख मंजू देवी, सचिव सविता देवी, शिक्षक पंकज झा, नंदलाल मंडल, कुमारी तिलोत्तमा, सुप्रिया सुमन ने दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक एवं नैतिक विकास होता है। साथ ही ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारियां भी मिलती है। इस तरह का परिभ्रमण समय-समय पर बच्चों के लिए होते रहना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें