विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नालंदा में प्रेम-प्रसंग में किशोर की हत्या, सिर काटकर धड़ से कर दिया अलग

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2020 09:51 PM (IST)

नालंदा में बदमाशों ने एक किशोर के प्रेम प्रसंग से खफा होकर उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।

नालंदा में प्रेम-प्रसंग में किशोर की हत्या, सिर काटकर धड़ से कर दिया अलग
नालंदा में प्रेम-प्रसंग में किशोर की हत्या, सिर काटकर धड़ से कर दिया अलग

पटना, जेएनएन। रहुई थाना क्षेत्र के मल्लिकचक गांव में बदमाशों ने एक किशोर के प्रेम प्रसंग से खफा होकर उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद धड़ को कुएं में जबकि सिर को खंधा में फेंक दिया। रविवार को पुलिस ने रामपुर गांव के खंधा में स्थित एक पुराने कुएं से युवक का धड़ बरामद किया। इसके बाद युवक का कटा सिर मल्लिकचक गांव के खंधा में मिला। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के सैदल्ली गांव निवासी जगलाल चौधरी के अठारह वर्षीय पुत्र देवी लाल चौधरी उर्फ सन्नी कुमार के रूप में की गयी। रहुई थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। 

स्वजनों ने बताया कि सन्नी का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लड़की के स्वजनों को लग गई। तीन दिन पहले युवक के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और इसके बाद वह बगैर किसी को कुछ बताए बाहर निकल गया। शाम में वह नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी इधर-उधर काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसका शव पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक की गिरफ्तारी की गई है।

 

प्रेमी संग फरार एक बच्ची की मां ने थाने में किया सरेंडर

बिहार थाना इलाके के मोहिउद्दीनपुर गांव से अपने प्रेमी के साथ पिछले दिनों फरार हुई महिला ने रविवार को बिहार थाने में समर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाली महिला कौशल्या कुमारी पहले से शादीशुदा है और एक साल की बच्ची की मां भी है। वह गांव के ही युवक विजय पासवान के साथ पिछले सात सितंबर को फरार हो गई थी। इसके बाद कौशल्या की मां सुमित्रा देवी ने बिहार थाने में विजय पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बहला-फुलसाकर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया था। युवक के स्वजनों पर पुलिस ने दबिश दी तो कौशल्या थाने में हाजिर हो गई। उसने प्रेमी को निर्दोष बताया है। बताया कि उसके पति का नाम अनिल चौहान है और वह पटना जिले के बाढ़ का बाङ्क्षशदा है। पति से अनबन के कारण वह पिछले डेढ़ माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। उसे एक वर्ष की एक बच्ची भी है। पति की बेरूखी के कारण उसने प्रेमी संग घर बसाने का निर्णय किया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।