विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

By JagranEdited By:
Published: Sun, 10 May 2020 12:53 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 06:11 AM (IST)

दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव में पति ने अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या कर दी।

अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला
अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

पटना दानापुर। दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव में पति ने अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। इस संबंध में विवाहिता की मा रूपझरी देवी ने पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया है। जिसमें बेबी के पति विनय समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है।

मनेर थाना क्षेत्र के जीवराखन टोला गौरैयास्थान निवासी चंद्रिका राय की बेटी बेबी (25 वर्ष) की शादी दियारा के अंकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस निवासी सिपाही राय के पुत्र विनय राय से वर्ष 2014 में हुई थी। विवाहिता की मां रूपझरी देवी ने बताया कि शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन कुछ माह बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बेटी इसकी जानकारी हमलोगों को दी थी। इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि बाद में ससुराल वालों ने समझौता कर लिया। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि विनय के अपनी ही परिवार की दो महिलाओं से अवैध संबंध था। बेबी अक्सर इसका विरोध करती थी। विरोध करने पर विनय मारपीट करता था। गुरुवार को भी विनय ने बेबी की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। बेबी की मां रूपझरी ने बताया कि जानकारी मिलने पर हम लोग पीएमसीएच पहुंचे, जहां बेटी का शव पड़ा था।

इस संबंध में अकिलपुर थानाध्यक्ष संजय राम ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। आवेदन दिए जाने पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

दानापुर के दियारा के मानस गांव की घटना

पति समेत आधा दर्जन लोगों को किया गया नामजद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।