विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagalpur Independence Day 2020 : देश की अखंडता में रेलवे की भूमिका अहम : DRM

By Dilip ShuklaEdited By:
Published: Sat, 15 Aug 2020 03:52 PM (IST)

Bhagalpur Independence Day 2020 स्‍वतंत्रता दिवस पर रेलवे ने कई समारोह किए। मालदा रेल मंडल भागलपुर रेलवे जंक्‍शन सहित अन्‍य जगहों पर ध्‍वजारोहण किया गया।

Bhagalpur Independence Day 2020 : देश की अखंडता में रेलवे की भूमिका अहम : DRM
Bhagalpur Independence Day 2020 : देश की अखंडता में रेलवे की भूमिका अहम : DRM

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Independence Day 2020: 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर मालदा मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन किया। डीआरएम ने कहा कि देश की अखंडता में रेलवे महती भूमिका निभाती है। मालदा रेल मंडल की पहचान देश में है। डीआरएम ने झंडोतोलन कर भारतीय झंडे को सलामी दी। रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि भारतीय रेल के मानचित्र पर मालदा मंडल का महत्वपूर्ण स्थान है। मंडल की सफलता के पीछे मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों ओर उनके परिवार के सदस्यों का संकल्प, कठिन परिश्रम, लगन, अदभुत कार्यक्षमता व सराहनीय धैर्य का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मंडल सहिबगंज-भागलपुर के बीच इलेक्ट्रिकफिकेशन का काम पूरा हुआ। आज गुड्स ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मंडल के कर्मचारी और अधिकारी अपने कठिन परिश्रम ओर संकल्प शक्ति के बल पर इस चुनौती का सामना करने में सफल होंगे। डीआरएम ने कोरोना वॉरियर्स का हौसला आफजाई किया। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी रेलकर्मी कोरोना महामारी के बावजूद अपने काम पर डटे रहे। लॉकडाउन में मालदा रेल मंडल के भागलपुर मुंगेर और बांका दूसरे स्टेशनों पर 100 के करीब श्रमिक स्पेशल ट्रेन अभी आई। रेलवे पूरी तरह हर मामले में सजग है। इस मौके पर एडीआरएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीपीओ, सीनियर डीएमई, डीएमई शहीद मंडल के कई अधिकारियों ने भी तिरंगे की सलामी ली।

शान से लहराया तिरंगा

भागलपुर जंक्शन पर प्रमंडल का सबसे ऊंचा तिरंगा शान से लहराया। वहीं, मुख्य भवन की छत पर भागलपुर जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक समर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर चीफ यार्ड मास्टर प्रमोद कुमार, राम बालक चौधरी, सीआइटी आरएन पासवान थे। वही आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, जीआरपी थाना में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा भागलपुर जिले के विभिन्‍न रेलवे स्‍टेशनों और जंक्‍शन पर वहां के वरीय पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।