Move to Jagran APP

दूल्हे के साथ फोटो खिंचाने आंगन में जा रहे लड़के, तभी हुआ कुछ ऐसा..., बराती को सिर और जांघ में घोंप दिया चाकू

बिहार के सिवान में बुधवार शाम एक शादी समारोह में फोटो खींचने के विवाद मे कुछ युवकों ने बरात में आए एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक दूल्हा विवाह की रस्म के लिए वधू के घर गए तो वर पक्ष के कुछ लड़के फोटो लेने के लिए आंगन में जाने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

By Mohit Tripathi Edited By: Mohit Tripathi Thu, 07 Mar 2024 07:00 PM (IST)
दूल्हे के साथ फोटो खिंचाने आंगन में जा रहे लड़के, तभी हुआ कुछ ऐसा..., बराती को सिर और जांघ में घोंप दिया चाकू
बराती को सिर और जांघ में घोंप दिया चाकू। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, बसंतपुर (सिवान)। बिहार के सिवान में  बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवां कला गांव में बुधवार की शाम शादी समारोह में फोटो खींचने के विवाद कुछ युवकों ने बरात आए एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान लकड़ी नबीगंज ओपी के मदारपुर निवासी नंदकिशोर महतो के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि बरवा कला निवासी ब्रिज किशोर महतो के घर बुधवार की शाम मदारपुर से बरात आई थी। सबकुछ सामान्य तरीके से रीति-रिवाज चल रहा था।

जब दूल्हे राजा विवाह की रस्म के लिए वधू के घर गए तो वर पक्ष के कुछ लड़के विवाह की रस्म की फोटो लेने के लिए आंगन में जाने लगे, इस पर वधू पक्ष के युवक द्वारा नाराजगी व्यक्त की।

इसके बाद दोनों तरफ से तनातनी हुई और किसी युवक ने बरात में आए मदारपुर निवासी गुड्डू कुमार को सर तथा जांघ में चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इस दौरान बरात में अफरा-तफरी मच गई।

बेहतर इलाज के लिए रेफर

कुछ लोगों के प्रयास से किसी तरह शादी की रस्म पूरी हो सकी। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Bihar News: घर में घुसकर छात्रा को उठा ले गये दो दरिंदे, खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, घरवाले पहुंचे तो...

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में कैसे बढ़ेगी महिलाओं की सहभागिता? गिनती के 7-8 नामों तक सिमट जाती है भागीदारी

Lalu Yadav: 'लालू हमारे आका...', अब ये क्या बोल गए नीतीश के 'फेमस' विधायक; बच्चे पैदा करने पर दिया अनोखा लेक्चर