सिवान में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम
सिवान के पटखौली गांव में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और भीड़ ...और पढ़ें

मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की
HighLights
सिवान के पटखौली गांव में युवती टावर पर चढ़ी।
डायल 112 टीम मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया।
युवती के टावर पर चढ़ने का कारण अभी अज्ञात है।
जागरण संवाददाता, सिवान। मैरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में मंगलवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी।
देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। युवती की पहचान सूर्यपुरा गांव की रहने वाली के रूप में बताई जा रही है।
लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही
घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। युवती टावर पर क्यों चढ़ी है, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।
बताया जा रहा है कि युवती फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। ऐसे में उसके टावर पर चढ़ने के कारणों को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं
घटनास्थल पर मौजूद लोग युवती को नीचे उतारने की कोशिश और उसके सुरक्षित उतरने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, पुलिस टीम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। युवती के टावर पर चढ़ने की घटना से इलाके में कौतूहल का माहौल बना हुआ है।
हालांकि, युवती के टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी की नजर युवती को सुरक्षित नीचे उतारने पर टिकी हुई है।
