दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर रचाई शादी, चार नामजद
सिवान। स्थानीय थाने के किशुनपुरा निवासी वीरेंद्र ¨सह की पुत्री चंदा देवी ने कहा है कि उसक
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 03:02 AM (IST)
सिवान। स्थानीय थाने के किशुनपुरा निवासी वीरेंद्र ¨सह की पुत्री चंदा देवी ने कहा है कि उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया तथा पति ने दूसरी शादी रचा ली। उसने पति समेत चार लोगों को नामजद किया है। बयान में कहा है कि गया है कि उसकी शादी 2004 में सारण के बनियापुर थाने के बेरुई निवासी प्रेम ¨सह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति प्रेम ¨सह, ससुर राम कृपाल ¨सह, सास सुगांति देवी तथा ननदोई संजय ¨सह बाइक तथा सोने की चेन के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पति ने अहमदाबाद में दूसरी शादी कर ली है। मैं मायके किशुनपुरा में रह रही हूं। गत 28 अगस्त को पति ने किशुनपुरा में भी आकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें