Move to Jagran APP

पुलिस की निगरानी में हुआ यूरिया का वितरण, किसानों को मिली राहत

सिवान। जिले के विभिन्न प्रखंडों में यूरिया की खेप पहुंचते ही मंगलवार की सुबह यूरिया लेने को ले किसा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 05:48 PM (IST)
पुलिस की निगरानी में हुआ यूरिया का वितरण, किसानों को मिली राहत
पुलिस की निगरानी में हुआ यूरिया का वितरण, किसानों को मिली राहत

सिवान। जिले के विभिन्न प्रखंडों में यूरिया की खेप पहुंचते ही मंगलवार की सुबह यूरिया लेने को ले किसान नजदीक के बिस्कोमान गोदाम पर उमड़ पड़े। इस दौरान किसान लंबी कतार में खड़े हो अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। यूरिया उपलब्ध होने से उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान गोदाम में मंगलवार के सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच लाइन में खड़े हो गए। कार्यालय के समयानुसार 10 बजे के करीब जब कार्यालय खुला तो भीड़ बेकाबू होने लगी। भीड़ को देखते ही स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल को तैनात कर यूरिया का वितरण शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक आधार कार्ड पर दो-दो बोरी यूरिया दिया जा रहा था। गोदाम के अधिकृत विक्रेता सौरभ कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। आंदर प्रखंड के बिस्कोमान कार्यालय पर यूरिया पहुंचते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। किसानों ने बताया कि आंदर में लगभग एक माह से यूरिया के लिए किसान परेशान थे। यूरिया के लिए हाहाकार मचा हुआ था। आंदर में यूरिया नहीं रहने के कारण रबी फसल बर्बाद हो रहा है, लेकिन आंदर में यूरिया पहुंचते ही किसानों में खुशी है। बिस्कोमान में तैनात मैनेजर सलीम खान ने बताया कि आंदर में दो हजार बैग यूरिया आया हुआ है। बुधवार की सुबह 9 बजे से किसानों के बीच वितरण किया जाएगा।

loksabha election banner

हुसैनगंज में व्यापार मंडल के नए भवन का उद्घाटन

संसू, हुसैनगंज(सिवान) : प्रखंड मुख्यालय अवस्थित व्यापार मंडल के नए भवन का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने फीता

काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शर्मानंद राम, रमाकांत पाठक, प्रखंड प्रमुख राजा राम साह, सुधीर जायसवाल, हरेंद्र कुशवाहा, अनिल पाठक,जिला महिलाध्यक्ष सुशीला देवी आदि उपस्थित थे। पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में दूर दराज से आए हुए किसानों को सरकारी दर पर यूरिया का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि यूरिया की कालाबाजारी से किसान महीनों से त्रस्त थे और ऊंची दरों पर यूरिया खरीदने को मजबूर थे। सरकारी दर पर यूरिया पाकर किसानों के चेहरे पर खुशियां लौट आईं। यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.