Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शैक्षणिक परिभ्रमण पर गया छात्रों का दल

सिवान। भगवानपुर हाट में राजकीय मध्य विद्यालय पंडित के रामपुर के छात्रों का दल शुक्रवार को बा

By Edited By: Updated: Sat, 30 Jul 2016 03:03 AM (IST)
Hero Image

सिवान। भगवानपुर हाट में राजकीय मध्य विद्यालय पंडित के रामपुर के छात्रों का दल शुक्रवार को बारिश के फुहार के बीच ही पटना के दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी के नेतृत्व में लगभग 130 छात्र-छात्राओं का जत्था दो बसों से प्रस्थान किया। गांव के वातावरण से पहली बार बाहर जाने वाले छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। पटना में ऐतिहासिक स्थलों व दर्शनीय स्थलों के अलावा मुख्यमंत्री का सचिवालय एवं आवास देखने की ललक लिए कई छात्र दल के साथ पटना गए। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकाक्षी योजना का उद्देश्य छात्रों का मानसिक विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पटना के गोलघर, संजय गाधी जैविक उद्यान, तारा मंडल, पटना म्यूजियम आदि का भ्रमण कराया जाएगा। छात्रों के दल के साथ शिक्षक नंद किशोर प्रसाद, राजेश यादव, राजीव मिश्रा, विनोद कुमार, निशि कुमारी, चंदेश्वर साह एवं विद्यालय शिक्षा समिति सचिव सविता देवी भी गई हैं।