पहली पत्नी को छोड़ दूसरी से की शादी, गिरफ्तार
सिवान। पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरी युवती से शादी करने के आरोप में पीड़िता द्वारा महिला थ
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 02:50 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 02:50 AM (IST)
सिवान। पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरी युवती से शादी करने के आरोप में पीड़िता द्वारा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने कार्रवाई करते हुए गोपालगंज और जामों से आरोपित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में गोपालगंज की रुकसाना खातून और जामो निवासी अब्बास शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब्बास ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर गोपालगंज की युवती से शादी कर लिया था। जिसके बाद अब्बास की पहली पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में अपने पति और रुकसाना को आरोपित किया था। पीड़िता के बयान पर पिछले साल जुलाई में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद से युवक फरार चल रहा था। सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें