Move to Jagran APP

Tejashwi Yadav : कैसे हुआ पेपर लीक? तेजस्वी यादव ने तस्वीर कर दी साफ, कहा- सरकार में शामिल...

Tejashwi Yadav बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पेपर लीक मामले के तारों को सरकार और उसके नेताओं से जोड़ा। उन्होंने देश का संविधान बदलने के प्रयास होने की बात भी दोहराई।

By Ramesh Kumar Edited By: Yogesh Sahu Tue, 07 May 2024 01:12 PM (IST)
Tejashwi Yadav : कैसे हुआ पेपर लीक? तेजस्वी यादव ने तस्वीर कर दी साफ, कहा- सरकार में शामिल...
Tejashwi Yadav : कैसे हुआ पेपर लीक? तेजस्वी यादव ने तस्वीर कर दी साफ, कहा- सरकार में शामिल...

संसू, जागरण, रघुनाथपुर (सिवान)। Tejashwi Yadav Bihar Political News In Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को घेरने के लिए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने तरीका और आक्रामक कर दिया है। अपने मंच से पीएम नरेन्द्र मोदी के 2014 व 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए भाषणों की रिकार्डिंग जनसमूह को सुना रहे हैं, जिसमें उन्होंने कई वादे किए थे।

फिर उन वादों के हश्र के बारे में भीड़ के सामने सवाल उठा रहे हैं। सोमवार को सिवान के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान में आईएनडीआईए (INDI Bloc) के राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा में उन्होंने सवालिया लहजे में भीड़ से पूछा, क्या किसानों की आय दोगुनी हुई, बेरोजगारी घटी, रघुनाथपुर क्षेत्र के लोगों को क्या मिला।

आप क्यों उनको वोट देंगे? तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार में पेपर लीक (NEET Paper Leak) हो रहा है, उसमें सरकार में शामिल नेताओं का ही हाथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इसके बाद देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

रघुनाथपुर के राजपुर स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव व उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी।

चाचा ने पलटी मार दी नहीं तो... : तेजस्वी

उन्होंने कहा कि ऐसे में लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए केंद्र से एनडीए की सरकार को सत्तामुक्त करना होगा। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में 10 लाख नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था।

चार लाख शिक्षकों को नौकरी दी। जब तीन लाख नौकरी देने की बात आई तो चाचा ने पलटी मार दी। अगर चाचा पलटी नहीं मारते तो 10 लाख नौकरी का वादा लोकसभा चुनाव के पूर्व पूरा करके दिखा देते।

जनसभा को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani), पूर्व सांसद तारिक अनवर, राज्यसभा सदस्य संजय यादव, राजद प्रत्याशी विधायक अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, बच्चा पांडेय, सत्यदेव राम, अमरजीत कुशवाहा, एमएलसी विनोद जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें

Tejashvi Yadav: बीमारी के बीच भी चुनाव मैदान पर डटे नजर आए तेजस्वी यादव, कमर दर्द से नहीं मिली राहत

Tejashwi Yadav : चुनाव के बीच भावुक हुए तेजस्वी, PM Modi के लिए लिखी ये बात; कहा- चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन...