कल से दो दिन के सिवान दौरे पर आएंगे सुशील मोदी
सिवान। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी 13 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर सिवान आएंगे। 12 अग
सिवान। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी 13 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर सिवान आएंगे। 12 अगस्त से पूरे प्रदेश में शुरू हो रहे परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है जिसका सोनपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में वे गुरुवार को सिवान आएंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला मंत्री सह परिर्वतन रथ यात्रा के प्रभारी राहुल तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री गुरुवार को सिसवन, रघुनाथपुर व महाराजगंज में सभा को संबोधित करेंगे साथ ही दरौली विधानसभा का भी भ्रमण करेंगे। अगले दिन यानि 14 अगस्त को श्री मोदी सिवान व बड़हरिया विधानसभा क्षेत्रों में में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बड़हरिया के यमुनागढ़ पर उनकी सभा भी प्रस्तावित है।