मनीयर में प्रवेश कर रहा सरयू का पानी, अधिकारियों ने लिया जायजा
असांव थाना के कुछ क्षेत्रों में अब सरयू का पानी प्रवेश करने लगा है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल
असांव थाना के कुछ क्षेत्रों में अब सरयू का पानी प्रवेश करने लगा है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। मनीयर टुकड़ा गांव में सरयू नदी का पानी प्रवेश करने लगा है। इसके कारण सभी लोग परेशान हैं। गुरुवार की संध्या दरौली बीडीओ लालबाबू पासवान, सीओ आनंद कुमार गुप्ता एवं कशीला पचबेनिया पंचायत की मुखिया कुमारी किरण एवं उपमुखिया शत्रुघ्न कुमार दुबे उर्फ मालिक दुबे ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ आने के कारण विद्यालय भवन एवं घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों को आने जाने में एवं रहने में परेशानियां हो रही हैं। बाढ़ का पानी दिन-पर-दिन बढ़ते जा रहा है। पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि जल्द से जल्द सभी लोगों के लिए हर संभव सहायता की जाएगी।