विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान में पेपरलेस रजिस्ट्री से बढ़ी मुश्किलें, दस्तावेज नवीसों ने की नियमावली में बदलाव की मांग

Published: Mon, 17 Aug 2026 04:01 PM (IST)

सिवान में जमीन, प्लॉट और फ्लैट की पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू होने से दस्तावेज नवीसों ने नियमों में सुधार की मांग ...और पढ़ें

दस्तावेज नवीसों ने उठाई सुधार की मांग। फोटो जागरण

दस्तावेज नवीसों ने उठाई सुधार की मांग। फोटो जागरण

HighLights

  1. सिवान में पेपरलेस रजिस्ट्री से बढ़ीं क्रेता-विक्रेताओं की मुश्किलें।

  2. दस्तावेज नवीसों ने नई नियमावली में सुधार की मांग की।

  3. नई व्यवस्था से प्रतिदिन 10 लाख राजस्व का नुकसान।

संवाद सूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। जिले में सोमवार से जमीन, प्लॉट व फ्लैट के निबंधन को पेपरलेस किए जाने
एंव नए नियम के तहत रजिस्ट्री प्रक्रिया में निम्नलिखित बड़े बदलाव किए जाने के बाद रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में दस्तावेज नवीसों ने नियमावली में सुधार की मांग की।

प्रखंड दस्तावेज नवीस संघ के सचिव शंभू लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में दस्तावेज नवीसों ने सरकार से पूर्व की व्यवस्था के आधार पर निबंधन प्रक्रिया जारी रखने पर विचार करने की मांग की।

शंभू लाल श्रीवास्तव ने कहा कि नई व्यवस्था से क्रेता व विक्रेताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे रघुनाथपुर में प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है।

प्रत्येक दिन 30 के करीब जमीन का निबंधन होता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को निबंधन कराने के लिए दर्जनों क्रेता-विक्रेता पहुंचे थे, लेकिन 17 अगस्त से लागू नई नियमावली की जानकारी मिलने के बाद कई लोग बिना निबंधन कराए ही वापस लौट गए।

दस्तावेज नवीसों का कहना था कि पूरी प्रक्रिया को डिजिटल किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकार को नई नियमावली पर पुनर्विचार कर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे क्रेता-विक्रेताओं को परेशानी न हो और राजस्व का नुकसान भी नहीं हो।

उन्होंने बताया कि इन नई नियमावली से रघुनाथपुर में 18 दास्तवेज नवीस, दो मुद्रांक, दर्जनों भर सहयोगी कार्यरत हैं। इस मौके पर संघ अध्यक्ष देवराज भगत, कुद्दुस खां, मनोज सिंह, प्रवीण कुमार, बीके सिंह सहित अन्य दस्तावेज नवीस मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर लगाई गईं चार स्वचालित सीढ़ियां यात्रियों को मिली बड़ी सौगात