विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर लगाई गईं चार स्वचालित सीढ़ियां यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

Published: Mon, 17 Aug 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर चार नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर चार नई स्वचालित सीढ़ियां लगाई गईं।

  2. पूर्व मध्य रेल ने यात्री सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया।

  3. कई स्टेशनों पर लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज और सूचना प्रणाली स्थापित।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Railway Station: पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने सभी रेलकर्मियों व यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मध्य रेल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया।

महाप्रबंधक ने बताया कि यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर चार आधुनिक स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं।

स्टेशनों पर बढ़ीं सुविधाएं

जोन के चार अन्य स्टेशनों पर कुल आठ नई लिफ्ट और चार स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा दस स्टेशनों के प्लेटफार्म का उच्चीकरण करने के साथ ही एक प्लेटफार्म की लंबाई का विस्तार किया गया है। यात्रियों की बेहतर सहूलियत के लिए पूर्व मध्य रेल के 52 स्टेशनों पर आधुनिक स्वचालित यात्री सूचना प्रणाली भी स्थापित कर दी गई है।