सिवान: पचरुखी में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सिवान के पचरुखी में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने किया। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पचरुखी में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन
HighLights
पचरुखी में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन हुआ।
पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
नए भवन से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जनता को लाभ।
संवाद सूत्र, पचरुखी (सिवान)। प्रखंड थाना क्षेत्र के शुक्रवार को पचरखी में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर भवन का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार तथा थाना प्रभारी श्री प्रमोद कुमार शामिल थे।
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा
उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस नए थाना भवन के बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
यह कार्यक्रम 01 मई 2026 को संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति देखी गई।नए थाना भवन के शुरू होने से पचरखी क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
