विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10वीं से 12वीं पास तक के लिए नौकरी का मौका, सिवान में 18 और 20 नवंबर को तीन कंपनियां करेंगी भर्ती; 15 हजार तक वेतन

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:41 AM (GMT+05:30)

सिवान में 18 और 20 नवंबर को जिला नियोजनालय द्वारा जाब कैंप आयोजित होगा, जिसमें तीन निजी कंपनियां 10वीं से ...और पढ़ें

स‍िवान में 18 और 20 को रोजगार मेला। सांकेत‍िक तस्‍वीर

स‍िवान में 18 और 20 को रोजगार मेला। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. 18 और 20 नवंबर को सिवान में जाब कैंप।

  2. तीन निजी कंपनियां करेंगी 10वीं-12वीं पास युवाओं की भर्ती।

  3. चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 15 हजार रुपये तक का वेतन।

जागरण संवाददाता, सिवान। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से 18 और 20 नवंबर को जाब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में तीन निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी। दोनों दिन कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।

18 को तरवारा में लगेगा रोजगार मेला 

जिला नियोजनालय से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को तरवारा बाजार स्थित परम स्किल ट्रेनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जाब कैंप लगेगा।

इसमें स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड की ओर से सेल्स फील्ड आफिसर (एसएफओ) के पद पर भर्ती होगी। इसके लिए 10वीं पास और 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

चयनित को 12 हजार 500 रुपये प्रतिमाह के साथ पीएफ और प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं, एलआईसी की जिला शाखा में बीमा सखी और इंश्योरेंस एडवाइजर के पदों पर भी भर्ती होगी। इसके लिए 10वीं पास और न्यूनतम 18 वर्ष आयु निर्धारित है।

20 को भगवानपुर में रोजगार का मौका 

वहीं, 20 नवंबर को भगवानपुर हाट के मलमलिया स्थित रिबेल इंस्टीट्यूट में नेटएम्बिट वैल्यू फर्स्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एयरटेल पेमेंट बैंक) की ओर से एबीडी, जेडटीई और मर्चेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए 12वीं पास और 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। वेतन 13 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह के साथ इंसेंटिव और कमीशन मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को दो प्रतियों में बायोडाटा, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति लानी होगी। कैंप में शामिल होना पूरी तरह निशुल्क है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।